Breaking News
WhatsApp

व्हाट्सएप में सूचनाओं का फिर से आदान-प्रदान करेंगे शिक्षक

WhatsApp

हल्द्वानी  (संवाददाता)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए व्हाट्सएप में एमडीएम के मैसेज आदि कार्यों का बहिष्कार कर दिया था। डीएलएड ब्रिज कोर्स की अपनी मांग को न माने जाने तक प्राथमिक शिक्षकों ने विभाग के साथ असहयोग का ऐलान कर दिया था, मगर अब एक बार फिर से विभाग और शिक्षकों के बीच सुलह होती दिखाई दे रही है। अब शिक्षक फिर से व्हाट्सएप में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में पुनर्विचार के बाद लिए गए निर्णय व प्रान्तीय नेतृत्व ने उत्तराखंड राप्राशि संघ को फोन पर बताया है कि डीएलएड ब्रिज कोर्स का मामला केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय व सरकार के विचारधीन है। इस मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिलने पर सूचनाओं के बहिष्कार व असहयोग आंदोलन को अग्रिम निर्देशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संगठन के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने संगठन से जुड़े शिक्षकों से अपनी-अपनी क्षेत्रीय शाखाओं के अन्तर्गत इस निर्णय से सभी विद्यालयों, अध्यापकों को अवगत कराने की अपील की है। साथ ही एमडीएम के दैनिक व मासिक एसएमएस आज से ही प्रारंभ करने को कहा है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply