Breaking News
mr.trivendra sarkar

त्रिवेंद्र सरकार के हरी झंडी देते ही पर्यटकों का पहला जत्था राजस्थान से देवभूमि ऋषिकेश पहुंचा

पर्यटकों के आने से व्यापारियों के खिले चेहरे

mr.trivendra sarkar

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) । करोना संकट काल के चलते अनलॉक फोर में त्रिवेंद्र सरकार ने चार धाम यात्रा करने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद बडी संख्या में स्थानीय लोग चार धाम की यात्रा के लिए लगातार जाने लगे हैं । सोमवार को यात्रा बस स्टैंड में चार धाम जाने के लिए भीलवाड़ा, राजस्थान से 30 लोगों का जत्था ऋषिकेश पहुंचा। पवित्र देव धाम के दर्शन को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। सोमवार को भीलवाड़ा राजस्थान से 30 लोगों का दल तीर्थ यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश पहुंचा। यहां पर उन्होंने स्थानीय टूर ऑपरेटर करण सिंह से संपर्क साधा और तत्पश्चात चार धाम यात्रा करने की इच्छा जतायी। साथ ही टूर ऑपरेटर ने कोरोना  काल को लेकर बनी गाइडलाइन का हवाला दिया। और सभी यात्रियों को उसकी कोविड रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। इस पर दल के मुखिया बरदी चंद ने बताया कि सभी लोग भीलवाड़ा राजस्थान में कोविड टेस्ट करा चुके हैं। जिससे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद ही सभी लोग चार धाम यात्रा के लिए आगे बड़े हैं। बताया कि संयुक्त रोटेशन यात्रा समिति ऋषिकेश से पूर्व में कई बार संपर्क साधा लेकिन यात्रा शुरू नहीं होने का जवाब मिलने से सभी मायूस हुए ।अब सरकार ने यात्रा शुरू करने का निर्णय ले लिया है।अगर उत्तराखंड के मौसम ने साथ दिया तो राजस्थान और अन्य बहारी राज्यों से हजारों श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply