Breaking News
nwn12121

अवैध खनन में लिप्त टिप्पर सीज

nwn12121

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। राजस्व टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक टिप्पर को सीज किया। वाहन भदेली से मुनस्यारी खनन सामाग्री ला रहा था। रविवार देर शाम प्रभारी तहसीलदार ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भदेली से रेता भरकर आ रही पिकअप संख्या यूके 05 सीए 1293 को रोका। टीम ने वाहन चालक से जब खनन से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर राजस्व टीम ने टिप्पर को सीज कर वाहन चालक के विरूद्ध खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन को एसडीएम कोर्ट में खड़ा किया गया है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply