Breaking News
govuk

आने वाले कल के लिए पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देना होगा : राज्यपाल

govuk

देहरादून (सू0 वि0)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को राजभवन में धाद सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों की यह रैली हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि हरेला हरियाली, सुख समृद्धि एवं कृषि से जुड़ा पर्व है। पानी और पर्यावरण की चिन्ता सभी को करनी चाहिए। अपने बच्चों के आने वाले कल के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देना होगा। राज्यपाल ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाये जा रहे पौधों की देखभाल भी जरूरी है। बच्चों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना माता-पिता और शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने रैली हेतु आये स्कूली बच्चों के अध्यापकों से स्कूलों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने कहा कि वे शीघ्र ही स्कूलों में शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगी और कमी पाये जाने पर प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि पैरेण्ट-टीचर मीटिंगों में अभिभावकों और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु भी जागरूक किया जाय। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन प्रांगण में गुलमोहर का एक पौधा भी लगाया। धाद संस्था के तन्मय मंमगाई ने संस्था के क्रियाकलापों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु, धाद संस्था के डॉ. जयंत नवानी, विजय जुयाल, डा.ॅ गीता सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply