Breaking News
IIT Kanpur

आईआईटी के एकेडेमिक परिसर में गुटखा, सिगरेट,तम्बाकू पर लगा प्रतिबन्ध

IIT Kanpur

(नीतेश सिंह-संवाददाता)

कानपुर  । आईआईटी के एकेडेमिक परिसर में अब गुटखा,सिगरेट,तम्बाकू लेता अगर कोई भी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। फिर चाहे वह कर्मचारी,सुरक्षा कर्मी या शिक्षक हो। सुरक्षा कर्मियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। साथ ही कुछ छात्रो को भी चिन्हित किया गया है,जिनकी हरकतों में बदलाव आया है। इन छात्रो की काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। छात्रो के बीच ड्रग्स का चलन बढऩे से आईआईटी प्रशासन परेशान है। संस्थान के निदेशक ने इस बारे में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह से भी कार्यवाई की मांग की है।आईआईटी प्रशासन लगातार हर हॉस्टल,लाइब्रेरी,लैब समेत पूरे परिसर पर नजर बनाए हुए है। परिसर में दाखिल होने वाले हर बाहरी व्यक्ति की तलाशी लेने के साथ उस पर नजर रखी जा रही है।संस्थान में कुछ बच्चो को भी चिन्हित किया गया है जिनकी हरकतों के हिसाब से यह लग रहा है की ये ड्रग एडिक्ट है।इसे छात्रो के अभिभावकों को बुलाने के साथ उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगीपरिसर में अचानक निरिक्षण भी कराया जा रहा है।  संस्थान के निदेशक प्रो. मंनिन्द्र अग्रवाल ने बताया की पूरे ऐक्डमिक परिसर को नो टुबैको जोन घोषित कर दिया गया है।इस जोन में अगर छात्रो के अलावा शिक्षक, कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी भी टुबैको या अन्य नशीला पदार्थ लिए मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

Check Also

उत्तराखंड की शान और भारत के महान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

देहरादून । भारतीय निशानेबाजी जगत को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देश …

Leave a Reply