Breaking News
67575565

अवैध खनन सामग्री के साथ टै्रक्टर-ट्राली सीज

67575565

हरिद्वार (संवाददाता)। पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर कुंडी से पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन सामग्री सहित पकड़ा है। खनन सामग्री के कागजात नही होने के कारण उसे अवैध खनन की धाराओ में सीज किया है। बिशनपुर के नजदीक बाण गंगा से खनन माफिया अवैध खनन ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक खनन सामग्री के कोई कागजात नही दिखा पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस चौकी लाने के बाद सीज कर दिया है। साथ ही अवैध खनन की रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी जा रही है। फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया अवैध खनन की सूचना पर एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply