Breaking News
knr87

केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में शुरू हुई आवाजाही

knr87

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में सोमवार को आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि भटवाडीसैंण में तीन घंटे हाईवे बंद रहा। यहां भी एनएच लोनिवि द्वारा मलबा हटाते हुए आवाजाही कराई गई। मौसम साफ रहने के कारण हाईवे के अनेक स्थानों पर तेजी से मलबा हटाने का काम किया गया।सोमवार को केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में एनएच के अथक प्रयासों के बाद खोल दिया गया। यहां सुबह से ही मलबा हटाने के लिए दो मशीनें लगाई गई थी। बेहतर मौसम के साथ तेजी से काम कर मलबा हटाते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। यहां मार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर भटवाडीसैंण में सुबह मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद रहा। जाम में बड़ी संख्या में लोग फंसे रहे। यहां भी एनएच द्वारा मलबा हटाते हुए आवाजाही शुरू की गई। एनएच के ईई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को केदारनाथ हाईवे सभी स्थानों पर खोल दिया गया।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply