Breaking News
Traffic ROAD MUSSOORIE

ट्रक पलटने से सड़क हुयी बाधित, लगा लम्बा जाम

Traffic ROAD MUSSOORIE

मसूरी (संवाददाता)। मसूरी चम्बा मार्ग पर बाटाघाट के पास रविवार सुबह साढ़े छह बजे रेत से भरा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। जिससे सड़क घंटों जाम रही और दोनों तरफ ट्रैफिक फंस गया। पर्यटकों सहित स्थानीय निवासीयों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाटाघाट के पास रविवार प्रात: रेत से भरा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया,ट्रक पलटने की सूचना स्थानीय निवासीयों के द्वारा पुलिस को दी गयी,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे की कड़ी मशक्त के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर उक्त मार्ग को सुचारू किया,मार्ग सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली,ट्रक पलटने से किसी भी तरह की जानमाल को हानि नहीं पहुंची हैं।इस बारे में दिल्ली से आये पर्यटक रघुराज ने बताया कि वे सुबह के समय धनोल्टी घुमने जा रहे थे,बाटाघाट के पास सड़क पर एक ट्रक पलटने के कारण उन्हें कई घंटों इंतजार करना पड़ा साथ में छोटे बच्चे होने की वजह से मजबूर होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी लंबे सफर वालों को हुई क्यों कि रोड बंद होने पर जीप व बस में बैठी उन सवारियों को आगे का सफर तय करना था। किसी के टिकट बुक थे किसी की ट्रेन तो किसी को अन्य कार्यो के लिए जाना था। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि मसूरी चम्बा मार्ग पर बाटाघाट के पास सुबह साढे छ: बजे करीब ट्रक के बीच सड़क में पलटने में पलटने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गयी,जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुंची। बताया कि पहले जेसीबी से ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन जेसीबी से ट्रक नहीं हट पाया तो फिर क्रेन की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद उक्त मार्ग को सुचारू किया। बताया कि घटना में किसी भी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply