Breaking News
visa 454545

वीजा दिलाने के नाम पर युवक से ढाई लाख रुपये हड़पे

visa 454545

रुडकी (संवाददाता)। विदेशी वीजा दिलाने के नाम पर यूपी के युवक से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोपी के बैंक खाते रामनगर और भगवानपुर में हैं।सिविल लाइंस कोतवाली को मजगांव माफी जिला बस्ती यूपी निवासी विकास ने बताया कि वह 2010 में दुबई से गांव लौटा था। दुबई में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। घर लौटने के बाद भी उक्त युवक के संपर्क में रहा। पीडि़त ने बताया कि कारोबार हल्का होने पर दोबारा से दुबई जाने का मन बनाया। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उक्त युवक से फोन पर बातचीत हुई। उक्त युवक ने बताया कि वह दुबई का वीजा और टिकट ढाई लाख रुपये में दिला सकता है। झांसा देकर आरोपी ने रामनगर और भगवानपुर के बैंक खातों में रकम जमा कराई। रकम जमा कराने के बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया। घटना के बाद से आरोपी से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि बस्ती निवासी विकास ने ठगी की शिकायत की है। लेकिन मामला उनके कार्य क्षेत्र से बाहर का है। पीडि़त को गंगनहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply