Breaking News
Two people arrested

90 किलो गोमांस के साथ दो लोग गिरफ्तार

Two people arrested

रुड़की (संवाददाता)। मंगलौर पुलिस ने 90 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पशु कटान के औजार और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला टोली निवासी एक व्यक्ति गोवंश का कटान कर रहा है। उसके साथ एक और व्यक्ति मौके पर है। सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी आमिर खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो मकान से दो लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम सरजूल और सुहेल निवासी टोली बताया। पुलिस ने मौके से करीब 90 किलो ग्राम गोमांस, चार छूरे, कुल्हाड़ी, तराजू को बरामद किया है। पशु चिकित्सक डॉ. अमित पंवार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांस का सैंपल लेने के बाद उसे परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply