रुडकी (संवाददाता)। एएसडीएम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान खनन से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। वाहनों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को अपर उप जिला अधिकारी रवींद्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें आसफनगर के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन सामग्री से भरी हुई दिखाई दी। उन्होंने दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर उनसे कागज मांगे। लेकिन ट्रैक्टर चालक कोई कागज नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्हें सीज कर दिया गया।
Check Also
हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
अल्मोड़ा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …
National Warta News