Breaking News

सहारनपुर में दो साल के मासूम बच्चे की पुलिस की गाड़ी के नीचे आकर मौत

सहारनपुर । सहारनपुर के नागल क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की जीप के पहिये के नीचे आकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर के समय करीब एक बजे पुलिस चालक सरकारी जीप लेकर बस अड्डे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव पांडोली निवासी शाहिस्ता पत्नी नईम उर्फ कल्लू अपने दो वर्षीय बच्चे हुसनैन के साथ बाजार आई थी। तभी बच्चा अपनी मां का हाथ छुटा कर गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा और पुलिस की सरकारी जीप के पहिये के नीचे आ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Check Also

उत्तराखंड की शान और भारत के महान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

देहरादून । भारतीय निशानेबाजी जगत को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देश …

Leave a Reply