Breaking News

यूपी का चौथा चरण होगा ऐतिहासिक

क्या अवध में राममय रहेगा आज का मतदान
-नेशनल वार्ता ब्यूरो-
आज उत्तर प्रदेश में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही कतारें सज गई थीं। आज तो मतदाता चहक रहे हैं। अधिकतर लोगों का कहना है कि सुरक्षा और शांति चाहते हैं। अवध क्षेत्र में राम के असर को साफ-साफ देखा जा सकता है। इस चरण में बम्पर वोटिंग के आसार दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। इस चरण में 59 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। जिसमें 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकते हैं। लखनऊ की सभी 9 सीटों पर जोर शोर से मतदान चल रहा है। मतदाताओं का रूझान अगर गंभीरता से लिया जाए तो लखनऊ की सभी 9 सीटें भाजपा के पक्ष मेें जाती दिखाई दे रही हैं। रायबरेली क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़ी संख्या में मतदान के लिए निकल रही हैं। अगर सुबह का रूझान शाम तक जारी रहा तो यह चरण भाजपा के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। अवध क्षेत्र अयोध्या से लगा हुआ है। इस क्षेत्र की सुबह राम-राम से होती है और सांझ भी राम-राम के साथ ढ़लती है। पिछले 30 सालों में अयोध्या में जो कुछ हुआ है। उसे अधिकतर मतदाता भूलने वाले नहीं हैं। जहाँ तक मतदाताओं के हावभाव का सवाल है तो इस क्षेत्र के मतदाता एक खास मूड बनाकर घर से निकल रहे हैं। महिलाएं सीधे-सीधे तो कुछ नहीं कह रहीं लेकिन राशन की दुकानों पर मिल रहा राशन और राम नाम की धूम उनकी मानसिकता पर अपना स्थान बनाए हुए है। मुख्यमंत्री योगी की कर्मठ और परोपकारी छवि एक अतिरिक्त आकर्षण है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह चरण सत्तारूढ दल के लिए बहुत फायदेमंद होने जा रहा है। अवध क्षेत्र से कुछ नए रिकार्ड 10 मार्च को सामने आ सकते हैं । -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

UP: 28 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, आज यूपी कैबिनेट की बैठक रामलला के दरबार में होगी

बृहस्पतिवार को रामनगरी अयोध्या में इतिहास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार …

Leave a Reply