Breaking News

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के निधन पर किया गहरा दु:ख व्यक्त 

रायपुर (संवाददाता)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने ट्विटर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ महंत ने कहा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे हिमाचल की आन बान शान थे, 6 बार मुख्यमंत्री रहे जनप्रिय नेता थे। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें, परिवारजनों एवं चाहने वालों को शक्ति दें।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply