Breaking News
pr 999

हिन्दी दिवस पर योगनगरी ऋषिकेश के शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

pr 999

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) l नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश की कोच शिवानी गुप्ता व उनकी टीम ने हिंदी दिवस पर किया सम्मान! हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 2020 दिन सोमवार को ऋषिकेश योगनगरी के ख्याति प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व समाज मे अपना उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजिक व्यक्तियों को शिवानी गुप्ता कराटे कोच व उनकी टीम द्वारा सम्मानित किया गया!सम्मान प्राप्त करने वालो में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेंद्र प्रसाद पांडे , पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा भारद्वाज ,श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह रावत , हरिश्चंद्र गुप्ता

pic 1

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा, हैप्पी होम स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू सरन व ज्योति सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती रचना अग्रवाल एवं निशुल्क उड़ान स्कूल चलाने वाले उड़ान स्कूल के संरक्षक डॉ. राजे नेगी ,श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ सुनीलदत्त थपलियाल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के प्रवक्ता नरेन्द्र खुराना(उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा इकाई मीडिया प्रभारी) को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया गया!सम्मान कार्यक्रम में नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी की कोच शिवानी गुप्ता ने कहा कि ” हिंदुस्तान की गौरव गाथा है हिन्दी, 

pic

एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी l
सरल शब्दों में कहा जाये तो,
जीवन की परिभाषा है हिन्दी……..”जिस पर हमारे सम्मानित शिक्षाविदों ने व सामाजिक व्यक्तियों ने योग नगरी में हिंदी भाषा को काफी छात्र छात्राओं में व अपने अपने स्तर से प्रचार प्रसार किया है!जिसके लिये वह सभी बधाई के पात्र है ! इसलिए उन्हें सम्मान देना हमारा परम सौभाग्य है! कार्यक्रम में शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि हिंदी भाषा वह भाषा है
जो ‘अ’ से अनपढ़ से शुरू होती है
और ‘ज्ञ’ से ज्ञानी बना कर छोड़ती है। इसलिए हमें सभी अक्षरो को बड़े गहराई से समझना व पढ़ना व पढ़ाना चाहिए !एवं सभी को
हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं दी !सम्मान पाने पर सभी ने नेशनल मार्ट एकेडमी की पूरी टीम व शिवानी गुप्ता का आभार व्यक्त किया ! व सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी! सम्मान कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक विपिन डोगरा योगाचार्य भाविका पनेसर , नन्हे-मुन्ने खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे!

pic 2

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply