Breaking News

सात मार्च वाराणसी रचेगा इतिहास

चाय वाले मोदी की वाराणसी में धूम
5 मार्च की शाम मोदी के नाम
-नेशनल वार्ता ब्यूरो-
प्रधानमंत्री मोदी अपने अंदाज से अपने चाहने वालों को हर-हर मोदी के नारे लगाने को मजबूर कर देते है। बीते कल मोदी ने एक बहुत चहल-पहल भरा रोड शो किया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। भीड़ ऐसी थी कि केवल कुछ कदम चलने के लिए करीब एक घण्टा लग रहा था। घरों से फूल-पंखुडियों की फुहार की जा रही थी। हर-हर मोदी के नारे गूँज रहे थे। मोदी की लोकप्रियता की झलक दिखाई दे रही थी। कल मोदी के विरोधी फीके पड़े दिखाई दे रहे थे। दो लड़कों की जोड़ी का पहला लड़का और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ की सूत्रधार यानि दोनों की आवाज़ नहीं निकल रही थी। इन्हें पता है कि कल सात मार्च को वाराणसी क्षेत्र में प्रचंड मतदान होने जा रहा है जिसमें भाजपा को भारी बढ़त मिलना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक चाय की दुकान का रूख किया। चाय की चुस्कियाँ ली और ताजगी हासिल की। मोदी जी ने एक नहीं तीन कप चाय का जायका लिया। लोग इस नजारे को देखकर रोमांचित हो रहे थे। वाराणसी मोदीमय हो रहा था। काशी विश्वनाथ की नगरी गंगा के दोनों ओर झूम रही थी। सात मार्च यानि कल यही लोग कतारों में खड़े होकर अपने नेता मोदी की लोकप्रियता पर अपनी मोहर लगाएंगे।
-सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।

Check Also

केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तुरंत दें ध्यान, पहाड़ों पर मलबे का तांडव शुरू; अगले 4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मॉनसून की पहली ही दस्तक ने पहाड़ों पर कुदरत का सख्त रूप …

Leave a Reply