Breaking News

प्रियंका गांधी आज से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।
गांधी प्रतिमा पर आज माल्यार्पण करेंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ  से हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है। महानगर अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं महानगर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

Check Also

130 फीट की ऊंचाई और 100 करोड़ का बजट …काशी में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की पवित्र नगरी काशी जल्द ही एक और नया विश्व कीर्तिमान …

Leave a Reply