Breaking News

फेसबुक पर लड़की बन दोस्ती करता, फिर अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर ब्लैकमेल

रायपुर । रायपुर पुलिस ने राजस्थान से 39 साल के लियाकत खान को गिरफ्तार किया है। वह फेसबुक पर लड़कियों की फेक आईडी बनाकर दोस्ती करता। फिर सीधे प्यार का इजहार करता । इसके बाद शुरू होता था अश्लील वीडियो कॉल और ब्लैकमेल कर उगाही का खेल। फिलहाल अब वह सलाखों के पीछे है। उसे गुरुवार शाम को पुलिस रायपुर लेकर पहुंची है। अब कोर्ट में पेश करेगी। आरंग थाने में एक युवक ने FIR दर्ज कराई थी कि उसे 24 जून को फेसबुक पर रोहिनी शर्मा नाम की लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दिखने में खूबसूरत और स्टाइलिश लड़की की फेसबुक आईडी से वो जुड़ गया। कुछ दिन बाद इस आईडी से युवक की बात होने लगी। बातों-बातों में रोहिनी की तरफ से युवक को मैसेज मिला की वो बातें वॉट्सऐप पर करना चाहती है। लड़के ने भी बिना देरी किए अपना नंबर दे डाला और उसकी बातों में फंसता गया।

Check Also

रुधौली घटना: पति शराब के नशे में था..। पत्नी से रात भर दुर्व्यवहार; बेटा: ‘मेरे मरने के बाद थाने जाकर वीडियो दिखाओ.’

पुलिस ने रुधौली कांड से दिल दहला देने वाली जानकारी प्राप्त की हैं। बुधवार की …

Leave a Reply