Breaking News
7887ll

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में पं. देवेन्द्र शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में किया प्रतिभाग

7887ll

देहरादून (सू0वि0) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को बलवीर रोड स्थित, भाजपा कार्यालय में पं. देवेन्द्र शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया एवं उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए पेंशन शुरू हुई, तब देवेन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि मैंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी पेंशन के लिए नहीं। उन्होंने पेंशन लेने से इनकार कर दिया। देवेन्द्र शास्त्री जी उन लीडर में से थे जिन्होंने संघ, जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व सादगी भरा था। उन्होंने विभिन्न जन आन्दोलनों में भाग लिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, भाजपा नेता श्री नरेश बंसल, श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, श्री अनिल गोयल, श्री सीताराम भट्ट, पं.देवेन्द्र शास्त्री जी के पुत्र श्री ऋषिराज आदि उपस्थित थे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply