Breaking News
ajay bhatt

एनएच-74 हो या मौजूदा सिडकुल घोटाला, सब कांग्रेस सरकार की देन: भट्ट

राहुल गांधी के हाथ में बागडोर सौंपते ही हारे हिमाचल-गुजरात

ajay bhatt

अल्मोड़ा (संवाददाता)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़ते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हाथ में बागडोर आते ही कांग्रेस गुजरात और हिमाचल से भी हाथ धो बैठी है। इसके साथ ही उन्होने उत्तराखंड में सिडकुल घोटाले को कांग्रेसराज की देन करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर त्रिवेंद्र सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। रानीखेत में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि एनएच-74 हो या मौजूदा सिडकुल घोटाला, सब पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी आदि पर विपक्ष जो भ्रम फैला रहा था प्रधानमंत्री मोदी की देश-विदेश में बढ़ती लोकप्रियता और जनविश्वास के आगे टूट गया। राहुल गांधी बीते 19 वर्षों से कांग्रेस के अघोषित अध्यक्ष तो रहे ही हैं, अब पार्टी ने सर्वसम्मति से बागडोर सौंपी तो गुजरात और हिमाचल का चुनाव ही हार गए। भाजपा राज में भ्रष्टाचार और अपराध बढऩे संबंधी उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा के आरोप पर पलटवार करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेसराज में पीडि़तों की तहरीर पर मुकदमें दर्ज नहीं होते थे। आपराधिक घटनाओं को दबा दिया जाता था। त्रिवेंद्र सरकार में अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस रिपोर्ट दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। यही वजह है कि मुद्दाविहीन विपक्ष अनर्गल बयानबाजी पर उतारू है।

 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply