Breaking News
haridwar news

नमामी गंगे योजना को सफल बनाने में समाज का सहयोग जरूरी: प्रकाश पंत

haridwar news

हरिद्वार (संवाददाता) । आज माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार डॉ0 सत्यवपाल सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम, हरिद्वार में 918.94 करोड़ रूपये की 34 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। नमामी गंगा , उत्तराखण्ड नमामी गंगा योजना को सफल बनाने के लिए समाज का पूर्ण सहयोग जरूरी है। गंगा की स्वच्छता के लिए गंगा निरीक्षण यात्रा, गंगा आर्ट मैराथन, गंगा रथ संचालन एवं कार्याशालाओं का आयोजन किया गया। गंगा विचार मंच, नेहरू युवा केन्द्रों एवं शिक्षण संस्थाओं

haridwar news 1

के माध्यम से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाये गये हैं।  वित्त पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए गंगा के प्रति सभी के मन में समर्पण का भाव होना जरूरी है । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गयी नमामी गंगे योजना को आगे बढ़ाने में  हम सबको आगे आना होगा। केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वित्तमंत्री प्रकाश पंत , शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल आदि की मौजूदगी में योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

haridwar 3

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply