Breaking News
bgh

लोगों से की स्वच्छता बनाये रखने और पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील

bgh

उत्तरकाशी (संवाददाता)। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ और ब्लॉक कार्यलय कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को एक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियों की ओर से गंगोत्री हाईवे पर जिला पंचायत बैरियर से टैक्सी स्टैंड तक की सफाई की गई। वहीं लोगों को स्वच्छता बनाये रखने और पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील भी की। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खंड विकास कार्यलय एवं नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने नालियों की सफाई तथा बाजार में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। वहीं कर्मचारियों की ओर से व्यापारियों से सफाई रखने तथा कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने के साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग ना करने की अपील की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, एचएस रौतेला, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान, पालिका के समस्त कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र,खण्ड विकास कार्यलय कर्मचारी सभी उपस्थित थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply