Breaking News
universal hues uk

देश विदेश की संस्कृति देख छात्रों के चेहरे खिले

universal hues uk

देहरादून (संवाददाता)। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सल हुएस कार्यक्रम में देश विदेश की संस्कृति देख छात्रों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 12 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्रों ने अपनी लोक संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न देशों की संस्कृति से रूबरू कराना था। सरस्वती से शुरू हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड के छात्रों ने लोक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। जिसके बाद एक एक कर विभिन्न देशों के छात्रों ने अपनी लोक संस्कृति से रूबरू कराया। साथ ही इस मौके पर नए छात्रों का अलग अंदाज में स्वागत भी किया गया।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply