Breaking News

बेटी बचाओ के लिए 20 लाख रुपये की योजनाओं का अनुमोदन

Image result for बेटी बचाओ के लिए 20 लाख रुपये की योजनाओं का अनुमोदन

चम्पावत (संवाददाता)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 20 लाख रुपये की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। जिला टास्क फोर्स की बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव योजना में रखने को कहा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में एडीएम ने बाल विकास विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि जिले के कम लिंगानुपात वाले चिन्हित गांव में संवेदीकरण कार्यशाला के लिए 80 हजार रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। गुड्डा-गुड्डी, अन्नप्रासन, बेटी जन्मोत्सव, प्रोत्साहन, दो बेटियों वाले दम्पत्तियों के चिन्हीकरण, वेबसाइट और डाक्यूमेंट्री निर्माण के लिए 3.20 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टॉपर छात्राओं के सम्मान, जागरूकता व संवेदीकरण कार्यशाला के लिए एक-एक लाख, योग प्रशिक्षण के लिए दो लाख, रोजगार से जोडऩे के लिए डेढ़ लाख, स्वरोजगार व शैक्षिक भ्रमण और साप्ताहिक गतिविधियों के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये की रकम प्रस्तावित की गई है। प्रचार-प्रसार के लिए 50 हजार, बैनर, पम्पलेट, फ्लैक्स, बुकलेट के लिए डेढ़ लाख और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम क्रय करने के लिए दो लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। सीजेएम मो.याकूब ने कानून की बेसिक जानकारी देने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, एसडीएम अनिल गब्र्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी मौजूद रही।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply