Breaking News

पुलिस ने कराया मुस्लिम महिलाओं का धरना समाप्त

Image result for पुलिस ने कराया मुस्लिम महिलाओं का धरना समाप्त

देहरादून  (संवाददाता)। मुस्लिम कॉलोनी में मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के खिलाफ धरना दिया। भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं धरना देने के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने धरना समाप्त करा दिया। पुलिस का कहना था कि जिस पार्क में धरना दिया जा रहा है वह नगर निगम की संपत्ति है और सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार के धरने को अनुमति लेनी जरूरी है। लेकिन स्थानीय लोगों और पार्षद किताब खान का कहना था कि उनके पास नगर निगम से धरना देने की अनुमति थी और पुलिस एवं प्रशासन को उन्होंने सूचना दी थी इसके बाद भी भारी पुलिस फोर्स लाकर यहां जबरन धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे लोगों एवं महिलाओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई । इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्य भूषण,धारा चौकी प्रभारी शिशुपाल राणा, चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने लोगों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस संबंध में शिकायत की जाएगी।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply