Breaking News
gorkhali

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले में किया प्रतिभाग

gorkhali

देहरादून (सू0वि0) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को महेन्द्रा ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला को राजकीय मेले के रूप में मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सबको हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोर्खाली समाज अपने त्योहारों को जिस उत्साह के साथ मनाते हैं, इससे उनकी अलग पहचान बनती है। महिलाएं बड़े धूमधाम से हरितालिका तीज के इस त्योहार को मनाती हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार व मेले आपसी भाईचारे व मिलन के प्रतीक होते हैं व हमारे विचारों और सोच को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की महिलाओं को सम्मानित भी किया।

gorkhali 2

Check Also

सीएम धामी ने  किया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा

देहरादून ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा …

Leave a Reply