Breaking News

बच्चों ने अजैविक कूड़े से बनाए बेहतरीन मॉडल

Image result for कूड़े से बनाए बेहतरीन मॉडल

पौड़ी (संवाददाता)। अमर विद्या स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से स्वच्छता पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अजैविक कूड़े को उपयोगी बनाए जाने को लेकर बच्चों ने बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कला, सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में 285 बच्चों ने हिस्सा लिया। रविवार को नगर पालिका हॉल में स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम के तहत कला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के 100, चित्रकला की खुली प्रतियोगिता में 23, सामान्य ज्ञान में 15, निबंध में 38, मेहंदी में 23, भाषण व अजैविक कूड़े का उपयोग मॉडल में 12-12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिव्या राणा, अमिषा, अदिति चौहान, पल्लवी व सोनाली राणा ने अजैविक कूड़ा एकत्र किया। अजैविक कूड़े को उपयोगी बनाए जाने को लेकर बच्चों ने प्लास्टिक की बोतल से वेक्यूम क्लीनर, रद्दी अखबारों से साईकिल निर्माण, माचिस के खाली बॉक्स से अलमारी, प्लास्टिक की खाली बोतलों से गुलदस्ता बनाए जाने के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के संरक्षक धर्मवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम जल्द घोषित कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने किया। उन्होंने कहा कि भारत में स्वच्छता को लेकर बड़ा बदलाव समाज में देखने को मिल रहा है। बच्चों में स्वच्छता के प्रति उत्साहजनक व्यवहार नजर आ रहा है। उन्होंने प्रतियोगी बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डा. किरीट सेमवाल, प्रेम शंकर रावत, गिरीश रावत, डा. कमलेश मिश्रा, पूर्व सभासद संगीता रावत, मशरुम गर्ल सोनी बिष्ट, समिति सचिव अभिषेक रावत, अजय कुमार, रजनी असवाल, बबीता रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल रावत व संचालन वीरेंद्र खकरियाल ने किया।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply