Breaking News
fggh6556

नगर में लावारिश मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही

fggh6556

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। नगर में लावारिश मवेशियों से हो रही समस्याओं के मद्देनजर नगर पंचायत जल्द नई पहल शुरू करने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि साल दर साल लगातार नगर में लावारिश मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है इसलिए अब नगर पंचायत द्वारा चारों वार्डों में पालतू मवेशियों का डाटा तैयार किया जाएगा। जिसमें मवेशियों को पालने वाले परिवार के मुखिया की जानकारी एवं मवेशियों के विशेष पहचान चिन्ह का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मवेशी का फोटो भी लिया जाएगा जिसका डाटा नगर पंचायत में सुरक्षित रहेगा। इसके बाद मवेशी को लावारिश स्थिति में छोडऩे वाले व्यक्ति की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग से इस मुहिम को ऊखीमठ ब्लॉक के साथ ही पूरे जिले में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। तब ही यह मुहिम सफल हो पाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर गर्मियों में सुदूर बुग्याल क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा चरवाहों (पालसी) के पास मवेशियां दी जाती हैं। जिन्हें सर्दियों से पूर्व वापस लाना होता है लेकिन अब ग्रामीण उन मवेशियों को वापस नहीं ला रहे हैं जिस कारण चरवाहे उन्हें लावारिस हालत में छोड़ रहे हैं। इसलिए प्रत्येक पालसी को भी गोवंश एवं उनके पालकों का डाटा रखना होगा। वहीं अगर इस मुहिम को पूरे जिले में लागू किया जाता है तो लावारिश मवेशियों की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल सकती है। 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply