Breaking News
Tigmanshu Dhulia

सीएम से मिले तिग्मांशु धूलिया

Tigmanshu Dhulia

देहरादून । उत्तराखंड फिल्म नीति को लेकर बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। धूलिया यहां एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए थे, उनका मुख्यमंत्री से मिलने का कोई पूर्व कार्यक्रम तय नहीं था, किंतु फिर भी इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री ने चर्चा की। तिग्मांशु धूलिया ने ‘रागदेशÓ को टैक्स फ्री प्रस्ताव करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जुलाई 2017 में रागदेश का टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव भारत सरकार भेजा था, क्योंकि रागदेश फिल्म की 60 फीसदी से अधिक शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी। धूलिया ने सीएम त्रिवेंद्र से उत्तराखंड फिल्म नीति में सुधार के सुझाव कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने फि़ल्म नीति पर संशोधन का आश्वासन दिया है। जबकि तिग्मांशु धूलिया से अन्य बॉलीवुड निर्देशकों को उत्तराखंड लाने का प्रस्ताव भी दिया। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस विशेष बैठक और फिल्म नीति की चर्चा में तिग्मांशु धूलिया के साथ उत्तराखंड में फिल्म प्रोडक्शन में उनके सहयोगी अभिनव थापर और मेजर जनरल शत्रुघ्न सिंह चौहान भी उनके साथ रहे।
ये रहे अहम सुझाव
उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार आदि राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी सब्सिडी होनी चाहिए। चाहे तो इसके लिए सरकार कड़े मानक कर दे, जिससे केवल ह्यद्गह्म्द्बशह्वह्य स्नद्बद्यद्व द्वड्डद्मद्गह्म् ही आ सकें।
सरकार चाहे तो सब्सिडी राशि सेंसर बोर्ड के क्रद्गद्यद्गड्डह्यद्ग ष्द्गह्म्ह्लद्बद्घद्बष्ड्डह्लद्ग के बाद ही अवमुक्त हो, जिससे केवल ह्यह्वड्ढह्यद्बस्र4 के लिए फिल्म बनाने वालों पर भी रोक लगे।
बॉलीवुड एक दर्पण है, जिससे न सिर्फ राज्य बल्कि देश-विदेश के लोग भी उत्तराखंड की खूबसूरती को देख सकेंगे। बता दें कि धूलिया ने बॉलीवुड की कई चर्चित और हिट फिल्में बनाई जिसमें हासिल, पान सिंह तोमर, साहिब बीवी और गैंगस्टर, साहिब बीवी और गैंगस्टर रिटन्र्स, बुलेट राजा, रागदेश शामिल हैं। वह अपने कई फिल्मों में अपने अभिनय को लेकर भी वाहवाही लूट चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के नैसर्गिक सौंदर्य को फिल्म उद्योग में पहचान दिलाने के लिये प्रयासों की सराहना की
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के नैसर्गिक सौंदर्य को फिल्म उद्योग में पहचान दिलाने के लिये उनके प्रयासों की सराहना की। श्री धूलिया ने कहा कि उत्तराखण्ड का निवासी होने के कारण उत्तराखण्ड राज्य से उनका गहरा लगाव है। उनका प्रयास है कि फिल्मी दुनिया के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम देश विदेश में रोशन हो। इस अवसर पर श्री धूलिया के सहयोगी श्री अभिनव थापर भी उपस्थित थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply