Breaking News
dead body

विदेशी पर्यटक की ट्रेन से गिर कर मौत

dead body

माधोपुर । राजस्थान के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर नए साल का जश्न मनाने आए एक विदेशी पर्यटक को एक मामूली सी गलती के कारण अपनी जान गंवानी पड़ गई। नींदरलैंड्स के दो पर्यटक सवाई माधोपुर में नया वर्ष मनाने आए थे। दोनों को आगरा के लिए जाना था, लेकिन वे गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। जैसे ही दोनों को गलत ट्रेन में बैठने का पता चला तो वे चलती ट्रेन से कूद गए। हालांकि जिस समय दोनों कूदे, उस समय ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। लेकिन नीदरलैंड्स निवासी पर्यटकों का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन और पटरियों के बीच में जा गिरे। इससे एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले पर्यटक का नाम सुईदमेन है।

Check Also

एडीएम के डीएम मदन लाल

-नेशनल वार्ता ब्यूरो- बाड़मेर राजस्थान के एडीएम के चालक अवकाश प्राप्त होकर डीएम की तरह …

Leave a Reply