Breaking News
jammu kashmir 1 825x510 1

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, 4 जवान शहीद जबकि 2 आतंकी मारे गए

jammu kashmir 1 825x510 1

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के क्रेइरी इलाके पर हमले के बाद आतंकियों ने अब कुलगाम के नेहमा इलाके में स्थित CRPF कैंप पर हमला कर दिया है. इस हमले में सीआरपीएफ का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. सोमवार को हुए 2 आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए.जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के नेहमा इलाके में आतंकियों ने सोमवार रात को CRPF कैंप पर हमला कर दिया है. इस हमले में सीआरपीएफ का एक सुरक्षाकर्मी (ASI) घायल हो गया. इससे पहले आज (सोमवार) दिन में बारामूला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें अब तक 4 जवान शहीद हो गए जबकि 2 आतंकी भी मारे गए.

एक ही दिन में CRPF कैंप पर 2 हमले होने के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है. आतंकियों की तलाश की जा रही है. आतंकियों ने सोमवार रात कुलगाम के 18 सीआरपीएफ के नेहामा में फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर (गार्ड कमांडर) जो मेन गेट पर खड़ा था उसके घुटने में चोट आई और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है.

शहीद हुए 4 जवानों में से 2 सीआरपीएफ के जवान थे तो एक पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान शामिल हैं.

बारामुला के क्रेइरी इलाके में हमला

इससे पहले आज सोमवार सुबह आतंकियों ने बारामुला के क्रेइरी इलाके में CRPF नाका पार्टी पर हमला कर दिया जिसमें एक स्पेशल पुलिस अफसर और CRPF के 2 जवान शहीद हो गए. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी पहले ही मारा जा चुका था.

शाम को बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर से फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है जबकि दूसरा जवान घायल है. आज सुबह आतंकियों की ओर से हुए हमले में अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 2 आतंकी मारे गए.इससे पहले बारामूला में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक और आतंकी ढेर हो गया. एक पिस्टल भी उसके पास से बरामद की गई. सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में अब तक कुल 2 आतंकियों को मार गिराया है और एक AK-47 राइफल, 2 पिस्टल भी जब्त कर ली है. तीसरे आतंकी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.मारा गया टॉप कमांडर

बारामूला में आज सुबह क्रेइरी इलाके के नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई.

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply