Breaking News

बाबरी मामले के रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकी

लखनऊ : गोमतीनगर के विरामखंड पांच निवासी जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को शुक्रवार देर रात अज्ञात नंबर से फोन किया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी थी। फिर उसी नंबर से मैसेज भी भेजे गए। रिटायर्ड जज ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जानकारी देने के साथ ही गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन किया गया था, उसके फर्जी आईडी से खरीदे जाने की जानकारी मिली है। सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन की जा रही है।

Check Also

130 फीट की ऊंचाई और 100 करोड़ का बजट …काशी में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की पवित्र नगरी काशी जल्द ही एक और नया विश्व कीर्तिमान …

Leave a Reply