Breaking News

जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की

Image result for जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की

ऋ षिकेष  (संवाददाता)। डोईवाला विकास खंड की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की। बैठक में क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी उठाया गया। मंगलवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में विकास खंड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि जंगली जानवरों के आंतक को रोकने के कदम उठाए जाएं। सड़कों की स्थिति को सुधारा जाए। बैठक में पेयजल विभाग से संबंधित कोई समस्या न होने पर सभी ने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की।ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने सीडीओ जीएस रावत को क्षेत्र की तमाम समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ जीएस रावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्य तेजी के साथ कराने को कहा। मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग से नवीन कुमार, औद्योगिक विभाग से एसएन मिश्रा, समाज कल्याण से महेश प्रताप सिंह, उद्यान विभाग के प्रेम प्रकाश रावत, सिंचाई विभाग से सचिन तोमर, खाद्य विभाग से विवेक शाह, गन्ना विकास विभाग से महेंद्र यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसके डोकलाम, जनप्रतिनिधियों में आशा बिष्ट, राजेंद्र सिंह तरियाल, दीपिका व्यास, अनिल पाल, जीवन चौहान, सुनील यादव, गुरमीत सिंह, पवन कुमार, विजयलक्ष्मी, कृष्णा जोशी, लक्ष्मी देवी, प्रताप सिंह, अमर खत्री, धर्मपाल सिंह, ध्यान सिंह असवाल आदि मौजूद थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply