Breaking News
driving

नशे मे धुत्त होकर लापरवाही से वाहन चलाने वाले दबोचे

driving

देहरादून (संवाददाता)। शराब के नशे में धुत्त होकर लापरवाही से वाहन चलाने व पुलिस से अभ्रदता करने के आरोप में चार लोगों के लिखाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बीती रात कंट्रोल रुम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक पंजाब नम्बर की सफेद कार चालक गाड़ी को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सर्वे चैक की ओर आ रहा है। जिसमें सवार सभी नशें में लग रहे है। वाहन मे बैठे लोग काफी शोर शराबा कर रहे है। सूचना पर सर्वे चैक पर ड्यूटी पर अवनिश चैधरी (सी0पी0यू0) द्वारा मय हमराह कर्मचारी गणो के साथ उस वाहन को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वाहन चालक द्वारा वाहन को नही रोका गया तथा वाहन को द्वारिका स्टोर की ओर भगा ले गये। सी0पी0यू कर्मियो द्वारा तत्काल कंट्रोल रुम को सूचना देकर उस वाहन का पीछा किया गया। इसके बाद द्वारिका स्टोर के पास बमुश्किल उसे रोका गया, जिस पर वाहन मे बैठे लोगो द्वारा पुलिस कर्मियो के साथ अभद्रता भी की। मौके पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल को बुलाकर आरोपी व्यक्तियो को हिरासत मे लिया गया। वाहन मे 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से एक व्यक्ति पुलिस बल के पहुँचने से पूर्व ही मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियो का मेडिकल परिक्षण कराया गया, जिसमे उनके नशे मे होने की पुष्ठि हुयी। अभियुक्तों के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा पुलिस कर्मीयो के साथ अभद्रता करने पर थाना डालनवाला मे मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के नाम नीरज कुमार शर्मा पुत्र हरीओम शर्मा नि0 24 प्रेमनगर, अनुराग शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा नि0 आर्दश विहार, प्रेमनगर, तरनजीत सिंह मलहोत्रा पुत्र सुखविन्दर सिह मलहोत्रा नि0 207 गुरुद्वारा रोड, सिहं सभा, गुरुद्वरा सोसायटी एरिया, सजंय भारती पुत्र जनार्दन भारती नि0- 04 शिवपुरी कालोनी, प्रेमनगर, देहरादून बताए जा रहे है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply