Breaking News
gairsain

गैरसैंण में पानी को लेकर भूख हड़ताल

gairsain

गैरसैंण (संवाददाता)। गर्मियां शुरू होने से पूर्व ही गैरसैंण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। गैरसैंण विकासखंड के मैखोली ग्राम पंचायत स्थित खालियोंसैंण तोक निवासी रामलाल ने पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर तहसील परिसर में भूख-हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार से अनशन पर बैठे रामलाल का कहना है कि कई वर्षो से एक अदद पेयजल कनेक्शन की मांग की जा रही है, लेकिन ग्राम पंचायत और संबधित विभाग घोर उपेक्षा कर रहा है। जबकि गांव के लिए बनाई गई दो पेयजल योजनाओं की पाइप लाईन उनके घर के समीप से होकर गुजर रही है। किन्तु वर्षो से वे मीलों दूर गधेरों का ठहरा पानी ढ़ोकर पीने को विवश हैं। बताया कि संबधित विभाग सहित ग्राम पंचायत बीडीओ व एसडीएम को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन सुनवाई नही हो रही है। 13 मार्च को अनशन की चेतावनी संबधी पत्र उपजिलाधिकारी गैरसैंण को सौंपा गया था। मामले में ग्राम प्रधान मैखोली विमला देवी ने कहा कि शिकायतकर्ता को पानी देने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। उन्होंने बताया कि भंडारण टैंक खालियासैंण से आगे मैखोली गांव की ढ़लान पर बनाया गया है जिससे गांव के 150 से अधिक परिवारों को पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। टैंक से पहले सीधी लाईन से कनेक्शन दिया जाना संभव नहीं है। प्रधान ने कहा कि शिकायतकर्ता रामलाल को पूर्व में 40 से अधिक पाईप दिये गये, ताकि समीपस्थ स्रोत से अपने घर तक वे पानी पहुंचा सके किन्तु समस्या के समाधान को छोड़ आन्दोलन की राह पर जाना उचित नहीं है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply