Breaking News
football

22 अगस्त से फुटबाल और 27 अगस्त से होगी हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

football

देहरादून (संवाददाता)। जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 22 अगस्त से फुटबाल और 27 अगस्त से हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि 22 से 31 अगस्त तक इंटर स्कूल बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पवेलियन मैदान में 22 अगस्त की शाम 3 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी। वहीं 27 से 29 अगस्त तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है और इसमें शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में आवेदन के लिए शुरू होने दो दिन पहले सूचना देना अनिवार्य है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply