Breaking News
student

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र हुए सम्मानित

student

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। राइंका मयकोटी में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एनएचबी केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर के छात्र संघ अध्यक्ष अमित प्रदाली ने प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अथक प्रयास और मेहतन से उन्हें आगे भी सफलता हासिल होगी। इस मौके पर विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप राणा ने किया। कार्यक्रम में मनसाराम मैंदुली, विनोद नौटियाल, धनराम वशिष्ट, जगदम्बा चमोला आदि मौजूद थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply