Breaking News
4 shops burnt

आग की चपेट में आने से चार दुकानें जलकर खाक

4 shops burnt

पौड़ी (संवाददाता)। बीते बुधबार देर रात तहसील मुख्यालय धुमाकोट बाजार के निकट जंगल में लगी आग फैलकर बाजार तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से सड़क के किनारे की चार दुकानें जलकर खाक हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। देर रात कसाना में एक समारोह से लौट रहे लोगों ने लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाजार में आग लगी देखी। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए और आग लगने की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर उप निरीक्षक आशाराम नौटियाल के नेतृत्व में का. देवेंद्र कुमार, दीपक चंद्र, हरीश जुयाल, पंकज जुगरान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक चार दुकानें आग से स्वाहा हो चुके थे। अन्य दुकानों तक आग फैलने से बचाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। आग लगने से रवींद्र सिंह पुत्र श्यामसिंह कसाना वल्ला की मोबाइल की दुकान, बचे सिंह पटवाल पुत्र कुंदन सिंह कसाना वल्ला की प्लास्टिक क्रॉकरी व इलेक्ट्रॉनक्सि सामग्री की दुकान जलने से भारी नुकसान हुआ। कदीम हुसैन हाल कल्याणपुरी कसाना व सौरभ हाल धुमाकोट दोनों की नाई की दुकान थी जो जलकर नष्ट हो गई। व्यापार मंडल सदस्य हरीश रावत, दीपक रावत, बीरेंद्र पटवाल आदि ने पीडि़तों के नुकसान के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply