Breaking News
subodh uniyal ji uk

हरदा को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए: सुबोध

subodh uniyal ji uk

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में भाजपा की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर बीजेपी में खुशी का माहौल है। वहीं, कांग्रेस से भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के सबसे कमजोर प्रत्याशी थे और उन्हें अब इस हार के बाद संन्यास ले लेना चाहिए। सुबोध उनियाल ने हरदा पर किया कटाक्षसुबोध उनियाल ने कहा कि साल 2017 में ही जनता ने हरीश रावत के नेतृत्व को नकार दिया था। बावजूद इसके कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया, जिसका नतीजा रहा कि कांग्रेस नैनीताल लोकसभा सीट से हार गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घायल खिलाडिय़ों को मैदान में उतारा था, ताकि उनकी राजनीतिक हत्या हो जाए। पढ़ें: बागेश्वर में दो ईवीएम में आई तकनीकी खराबी, देर से शुरू हुई मतगणनासुबोध उनियाल ने कहा कि उनको पूरा विश्वास था कि उत्तराखंड में बीजेपी पांचों सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने विपक्षी पार्टियों द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। सुबोध उनियाल ने कहा कि देश की जनता ने मोदी के काम से प्रसन्न होकर उन्हें दोबारा वोट दिया है। 

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply