Breaking News

झारखंड में बिहार STF ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियारों की खेप को किया जब्त

झारखंड (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। झारखंड में बिहार STF ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की पुलिस के साथ मिलकर हजारीबाग जिले में अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियारों की खेप को जब्त किया है। चोरी छिपे वहां चल रहे हथियार बनाने के अवैध फैक्ट्री का न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि पिस्टल बनाने वालों सहित 7 इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया। दरअसल, बिहार STF के पास अवैध हथियारों के बनाने और उसकी तस्करी से जुड़ी एक बड़ी इनपुट थी।

टीम लगातार इस इनपुट पर काम कर रही थी। जब तस्करों के बिहार से झारखंड के लिए निकलने की बात सामने आई तो टीम पीछे लग गई। पीछा करते हुए टीम हजारीबाग के विष्णुपुर थाना के तहत विष्णुग्राम के सातमाइल चौक पहुंच गई। वहां टीम को जब हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का पता चला तो उसकी घेराबंदी की। फिर हजारीबाग के स्क्क से बात कर जानकारी दी गई और कार्रवाई के लिए लोकल थाना की टीम मदद मांगी। इसके बाद ही ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

Check Also

Jharkhand: HC ने ED से पूछा कि क्या वे झूठे मामले में साजिश रचने का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट राज्य सरकार से साझा कर सकते हैं?

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रकट हुआ है। ईडी ने कई …

Leave a Reply