Breaking News
petrol

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध

petrol

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। एनएसयूआई पिथौरागढ़ ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने इसके लिए एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भाजपा सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एनएसयूआई ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा पिछले तीन माह में दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क व कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कहा है कि जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष रोहित बोनाल, शुभम कापड़ी, रघु वल्दिया, सोनू वल्दिया, सांस्कृतिक सचिव बब्लू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply