Breaking News
567767667

‘वंदे भारत मिशन’ में वापस आए डेढ़ लाख भारतीय

567767667

-पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
नईदिल्ली । ‘वंदे भारत मिशन’ में अब तक डेढ़ लाख से अधिक भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
पुरी ने लिखा वंदे भारत मिशन की उड़ानों में डेढ़ लाख से अधिक लोग वापस आये हैं और 55 हजार से अधिक लोग देश से बाहर गये हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को इस मिशन के तहत 4,784 लोग भारत लौटे।
मिशन की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी। इसमें विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की मदद से विशेष उड़ानों से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का चौथा चरण भी इस सप्ताह शुरू होना है। पुरी ने बताया कि चौथे चरण के बाद विदेशों से आने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply