Breaking News
68787g676

पुलिस विभाग ने दिया 15 छात्राओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण

68787g676

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर रुद्रप्रयाग के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को पुलिस द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर छात्राओं को पुलिस के विभागीय कार्य योजनाओं एवं विभागीय ढांचे की जानकारी दी गई जबकि अनेक विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए उन्हें विभागों में भेजा जाएगा।रुद्रप्रयाग जिले के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेम सरदार की 15 छात्राओं को पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जबकि कलक्ट्रेट में राइंका मयकोटी की 15 छात्राओं को विभागीय कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली द्वारा आई हुई छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया गया। इसके बाद सभी छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण किया गया, जहां पर उनको पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। छात्राओं द्वारा पुलिस लाइन रतूड़ा पहुंचकर आपदा उपकरणों की जानकारी ली गई। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती शकुंतला भट्ट एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग से सुश्री डौली पंवार, पुलिस उप निरीक्षक सुषमा रावत आदि मौजूद थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply