Breaking News
5675665 y6t5676

कार खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत

5675665 y6t5676

नई टिहरी (आरएनएस)। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पवनपुर के निकट कार के गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई। कार में वाहन चालक के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था। पुलिस शव को पीएम के लिए पौड़ी जिला अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी देवप्रयाग बाहबाजार संदीप कुमार लोहान ने बताया कि शनिवार करीब साढ़े बारह बजे बजे कोट ब्लॉक के पवनपुर गांववासी निवासी भरत सिंह (52) पुत्र स्व. मातवर सिंह अपनी कार से अपने चालक को लेने पास के गांव सिराला जा रहे थे। पवनपुर से कुछ ही दूरी के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस और ग्रामीणों ने शव को खाई से निकालकर पीएम के लिये पौड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply