Breaking News
uttarakhand tourism

पर्यटन विभाग ने शरणा में लगाया प्रशिक्षिण शिविर

uttarakhand tourism

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। भगवान कार्तिक स्वामी के बेस कैंप शरणा (कनकचौरी) में पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कई जानकारियां दी गई। पर्यटन विभाग चमोली ने ग्रामीण युवाओ को पर्यटन रोजगार प्रशिक्षण के लिए कई उपयोगी जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए कार्तिक स्वामी के बेस कैम्प शरणा नामक स्थान पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया है। मुख्य प्रशिक्षक जनार्दन प्रसाद थपलियाल ने कहा है कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओ को रैपलिंग,जुमारींग, रिवर क्र ासिंग, बोल्ड्रिंग, रॉक क्लाइम्बिंग ट्रेक्किंग, बर्ड वाचिंग,लीव नो ट्रेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएंगे। सात सदस्यीय प्रशिक्षण दल ने जंगल के बीच बंजर खेतों में टेंट लगाकर युवाओं को जानकारियां दी। इस दौरान रात्रि विश्राम भी शरणा में रहने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा कार्यकाल में इसी तरह रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजमोहन सिंह, रणजीत सिंह, विजय रौतेला आदि लोग मौजूद थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply