Breaking News

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बताएगा देश को क्या चाहिए

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-
आज सुबह-सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का शंखनाद हो चुका है। हर तरह के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। करीब एक साल से चर्चा जोरो पर है कि इस क्षेत्र में किसान कार्ड मतदाता का रूझान तय करेगा। यह बताएगा कि सत्तारूढ़ दलों से किसान नाराज है या नहीं। चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि इन चर्चाओं में कितना सच है और कितना झूठ। मतदाताओं का फैसला ही सबसे सही माना जाएगा। चुनाव के इस पहले चरण में किसान मतदाताओं की संख्या बड़ी है। यदि वाकई केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार से किसान रूष्ट हैं तो 58 सीटों में से अधिकतर सीटें सत्तारूढ़ दल और उनके समर्थकों को गँवानी पड़ेंगी। अगर इन 58 सीटों में से 30 और 40 के बीच का आँकड़ा सत्तारूढ़ पा लेंगे तो यह माना जाएगा किसान सरकारों से नाराज नहीं हैं। यह भी सिद्ध हो जाएगा पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान कानून का राज चाहने वाले हैं और उन्हें बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की चिंता है। यह बात भी साफ हो जाएगी कि लोग दंगों के खिलाफ हैं और दंगों पर निष्पक्ष रहकर कार्रवाई करने वालों के लिए किसानों के मन में सम्मान है। तुष्टीकरण वालों के साथ प्रदेश का शांतिप्रिय किसान है या नहीं है इसका निपटारा भी हो जाएगा। इस तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का मत पूरे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को दिशा देने वाला होगा। कई चर्चित प्रत्याशी इस चरण में चुनाव मैदान में है। कोई देश की बात करने वाला है तो कोई कौम की।                                                                -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।


Check Also

UP: 28 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, आज यूपी कैबिनेट की बैठक रामलला के दरबार में होगी

बृहस्पतिवार को रामनगरी अयोध्या में इतिहास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार …

Leave a Reply