Breaking News
pm modi

पीएम मोदी बने चैंपियंस ऑफ द अर्थ

pm modi

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दोनों नेताओं को चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस उपलब्धि को ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोच्चि एयरपोर्ट को सम्मान मिलने पर भी ट्वीट किया है।
प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सम्मान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। शाह ने कहा कि यूएन का यह सर्वोच्च सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनकी कोशिशों से पर्यावरण बदलाव लाने वाला प्रभाव पड़ता है।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply