Breaking News

मात्र आधे घंटे के अंतर्गत पुलिस चार वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

ऋषिकेश,दीपक राणा|   आज दिनांक 10 जून 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में पहुंचकर पूनम देवी पत्नी अवधेश निवासी बेतिया बिहार, हाल निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के द्वारा सूचना दी गई कि मैं और मेरे पति अपने छोटे चार साल के बच्चे अंकुश के साथ सरकारी हॉस्पिटल ऋषिकेश में आए थे जहां से मेरा बच्चा कहीं गुम हो गया है, काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है, प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से तत्काल चीता कर्मचारीगणों, शहर के चौक चौराहा पर ड्यूटीरत कर्मचारी गणों एवं अन्य को सूचना फ्लैश की गई तथा क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू की गई, जिसके पश्चात दून तिराहे के पास से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया है| अपनी 4 वर्षीय बच्चे के गुम होने पर रोते बिलखते परिजन बच्चे को सकुशल वापस पाकर भाव विभोर हो उठे तथा ऋषिकेश पुलिस के द्वारा की गई त्वरित करवाई पर ऋषिकेश पुलिस की प्रशंसा की गई|

Check Also

ग्रोथ सेंटर्स को मार्केट लिंकेज के साथ ही प्राईवेट पार्टनर्स से जोड़े जाने की आवश्यकता है: मुख्य सचिव

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की …