Breaking News

योगी राज प्रलय लाएगा माफियाओं पर इस बार

असीम अरूण और राजेश्वर सिंह के जलवे

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

इस बार उत्तर प्रदेश में राम राज्य आकर रहेगा। आईपीएस असीम अरूण और राजेश्वर सिंह योगी के ऐसे गण है जो माफियाओं और बदमाशों की लंका में प्रलय लाने जा रहे हैं। योगी राज के भाग-1 में कोरोना का प्रलय न आया होता तो योगी के लिए पाँच साल काफी थे राम राज्य लाने के लिए। विरोधियों ने कोरोना प्रलय में ऐसा कोहराम मचाया था जो अच्छे खासे मुख्यमंत्री के हौसले पस्त कर सकता था। योगी जी ने अपने विरोधियों के इन भयानक इरादों को अपने कर्मयोग की ताकत से ठिकाने लगा दिया। मोदी के विरोधियों ने अपने इन खतरनाक मंसूबों को पूरा करने के लिए देश विरोधी ताकतों का भरपूर साथ लिया। तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गई। किन्तु, योगी जी अटल रहकर अपना काम करते रहे। मीडिया को भी कोरोना काल के दौरान योगी के विरोधियों की बातें सच लगती थीं। मीडिया तो योगी जी के विरोधियों के मायाजाल में फँसकर लगातार कह रहा था कि प्रदेश में भाजपा और सपा में काँटे की टक्कर थी। चुनाव परिणाम ने मीडिया के खोखले अभियान को भी ध्वस्त कर दिया। बहरहाल, योगी जी इस बार वरिष्ठ पुलिस अफसरों असीम अरूण और राजेश्वर सिंह के अनुभव का लाभ लेकर प्रदेश से बदमाशों का पूरा सफाया कर सकते हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा के राज में प्रदेश में माफिया राज का दलदल चारों ओर फैल चुका था। यह दलदल इंसाफ और सच्चाई को निगल चुका था। योगी जी की कड़ी मेहनत के चलते प्रदेश की अराजकता इस समय नियंत्रण में है। इस बार योगी जी प्रदेश को माफिया मुक्त कर देंगे। कोरोना जैसा कोई महासंकट नहीं आया तो पूरे प्रदेश की तस्वीर ही बदल जाएगी। योगी जी ऐसे मुख्यमंत्री है जो प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर प्रदेश को खुशहाली की ओर ले जा रहे हैं। इसके अलावा उनके अंदर मौलिकता और कर्मठता कूट-कूट कर भरी हुई है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राम-कृष्ण प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल पर काम करते हुए प्रदेश का कायाकल्प करना चाहिए। ताकि, उत्तराखण्ड के लोगों का उन पर भरोसा जम जाए और प्रदेश अपने विकास का वह पायदान हासिल कर ले जिसका वह हकदार है। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

आरएसएस का एजेंडा लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही थोपना है- अखिलेश यादव

लखनऊ (संवाददाता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply