Breaking News
banshi

कांग्रेस अंदरूनी घमासान का शिकार, अस्तित्व खतरे मेंः भगत

banshi

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि विभिन्न मामलों पर जिन चार विधायकों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, उन चारों ने अपना पक्ष उनके सामने रख दिया है। श्री भगत ने कांग्रेस को पूरे देश में आंतरिक कलह का शिकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशधर भगत ने कहा कि चार विधायकों के मामलों का पटाक्षेप हो गया है। जहाँ कुंवर प्रणव चौम्पियन दोबारा भाजपा में शामिल कर लिया गया है वहीं देशराज कर्णवाल को माफी दे गई है। इसके अलावा महेश नेगी व पूरन सिंह फर्तवाल की बात सुन कर उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हांेने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। अगर कोई विधायक कार्यकर्ता, अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से अपनी बात रखता है तो परिवार का सदस्य होने के नाते विधायक व कार्यकर्ताओं का यह अधिकार है। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में आंतरिक संघर्ष का शिकार कांग्रेस आज देश भर में अपना अस्तित्व खोती जा रही है। कांग्रेस के नेता अपने ही पार्टी के नेताओं के कार्य कलापों पर आये दिन प्रश्न चिन्ह लगाते रहते है। यहाँ तक कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को भी परोक्ष चुनौती मिल रही है। उत्तराखंड में तो विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के चेहरे को लेकर अभी से संग्राम छिड़ चुका है। इससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत पहले से भी अधिक खघ्राब होने जा रही है।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply